Search

 
 
 

धनबाद : मासस का प्रत्याशी ही भाजपा को चटा सकता है धूल-अरूप चटर्जी

 
मासस की आमसभा में कांग्रेस पर भी बरसे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी
Jorapokhar : बरारी सैनिग स्टार क्लब के निकट मासस ने मंगलवार 19 सितंबर को आमसभा आयोजित की. लोगों को संबोधित करते हुए मासस के पूर्व विधायक सह बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी ने बरारी के मजदूरों से संगठित होने की अपील की. कहा कि बीसीसीएल से लड़ कर सीएसआर का पैसा विकास में ख़र्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा का राज था. केंद्र में भी भाजपा की सरकार है. फिर भी धनबाद का विकास सांसद के कार्यकाल में नही हुआ. सांसद ने कभी भी धनबाद के विकास का मुद्दा नही उठाया. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस बाहर से प्रत्याशी ला रही है. मासस की जमीनी पकड़ हैं. इंडिया गठबंधन में मासस का प्रत्याशी होगा तो भाजपा को हराया जा सकता है. कांग्रेस का वोट लगातार खिसका है. कांग्रेस का प्रत्याशी कभी भाजपा को नही हरा सकता. झरिया में कांग्रेस मासस की बदौलत जीती है. आमसभा की अध्यक्षता अलीम अंसारी ने किया. कार्यक्रम तो हराधन गोराई, सलाउद्दीन अंसारी, राजवल्लभ पासवान, शमा शर्मा ने भी संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-road-jam-in-protest-against-the-incident-of-three-women-being-grounded-in-gof-talks-failed/">यह

भी पढ़ें : धनबाद :  गोफ़ में जमींदोज तीन महिलाओं की घटना के विरोध में चक्का जाम, वार्ता विफल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही