Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सदर अस्पताल में सिर्फ प्रसूति महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क भोजन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों की उम्मीदों पर बुधवार 17 मई को तब पानी फिर गया, भोजन के लिए सिर्फ प्रसूति महिलाओं को ही चुना गया. हालांकि इसके पहले प्रबंधन ने घोषणा की थी कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को हर रोज दोनों शाम का भोजन दिया जाएगा. बाद में कहा गया था कि सभी मरीजों को भोजन देने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में भर्ती प्रसूति महिलाओं को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (J S S K) के तहत भोजन उपलब्ध करा रहा है.  बुधवार 17 मई को अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती 14 मरीजों को भोजन दिया गया. अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद ने कहा कि एसएनएमएमसीएच की तर्ज पर सदर अस्पताल में भी भर्ती मरीजों को निःशुल्क भोजन देने की योजना थी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की स्वीकृति भी मिल गयी, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है. फलस्वरूप योजना अधर में लटकी है. फिलहाल प्रसूति महिलाओं को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भोजन दिया जा रहा है. भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना के जरिये महिलाओं को विशेष आर्थिक सहायता एवं स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है. अस्पताल प्रबंधन की मानें तो जननी शिशु सुरक्षा के तहत भोजन पर प्रति मरीज 100 रुपये खर्च करना है. परंतु इस महंगाई में 100 रुपये में तीन वक्त का भोजन देना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि सुबह के नाश्ता में दूध, ब्रेड, अंडा और केला, दोपहर में चावल, दाल, सब्जी तथा दही, तो रात्रि भोजन में रोटी, सब्जी के साथ मसूर की दाल शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही