Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड में वही रहेगा जो 1932 के खतियान की बात करेगा- चंपई सोरेन

Advertisement
Advertisement

झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम, स्वागत

Dhanbad : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड की धरती पर वही रहेगा, जो 1932 के खतियान की बात करेगा. हेमंत सोरेन ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को विधानसभा से पास कराया, लेकिन भाजपा के इशारे पर राज्यपाल ने उसे निरस्त कर दिया. महागठबंधन की सरकार 1932 का खतियान लागू करा कर ही दम लेगी. मुख्यमंत्री झामुमो के 52वें स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मन दुखी है, क्योंकि आज के कार्यक्रम में पार्टी के युवा नेता हेमंत सोरेन व दिशोम गुरु शिबू सोरेन अनुपस्थित हैं. चंपई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बहुमत के साथ सरकार बनाई. उसके बाद से ही भाजपा हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश में जुट गई. कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हेमंत सरकार ने मानव जीवन को बचाया. प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों से बसों, ट्रेनों व हवाई जहाज से घर पहुंचाया. ऐसा देश के किसी दूसरे मुख्यमंत्री ने नहीं किया. झारखंड की खनिज संपदाओं पर भाजपा की गिद्ध दृष्टि लगी है. जब भाजपा के हाथ में सत्ता थी, तो उसने आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों को दबाने का काम किया. भाजपा वालों ने यहां की धरती पर माइनिंग की और मूलवासियों को बदनाम किया. पिछले 150 वर्षों से यहां माइनिंग हो रही है. इसके लिए मूलवासी विस्थापित हुए हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने इसके खिलाफ लड़ाई शुरू की थी. उन्होंने महाजनों के खिलाफ लड़ा और डुगडुगी बजाई. धनबाद की धरती पर 52 साल पहले झामुमो का उदय हुआ था.

मूलवासी शिक्षित हो जायेंगे तो भाजपा नहीं कर पाएगी शासन

सीएम ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी शिक्षित हो जायेंगे तो भाजपा शासन नहीं कर पाएगी. इसीलिए जब हेमंत सोरेन ने मूलवासियों की शिक्षा के लिए स्मार्ट मॉडल स्कूल व अन्य योजनाएं शुरू की, तो भाजपा बौखला कर उनके खिलाफ षडयंत्र करने लगी. हेमंत सरकार ने गरीब युवाओं के लिए राज्य के साथ-साथ विदेशों में भी मुफ्त शिक्षा की योजना लागू की. 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए पेंशन शुरू की. शहर से लेकर गांवों तक को संवारने की योजनाओं पर तेजी से काम हुआ. हेमंत ने देखा कि धनी प्रदेश के आदिवासी-मूलवासी आज भी गरीब है. इसलिए उन्होंने युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए निजी क्षेत्रो में भी 75 फीसदी स्थानीय नियोजन नीति लागू की. जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है. चंपई ने कहा कि जब वे दिशोम गुरु के साथ पहली बार सरायढेला आए थे, तब यहां की खनिज संपदा के बारे में जाना. भाजपा वाले जल-जंगल-जमीन खत्म करने में लगे हुए हैं. जिसे हर हाल में बचाना है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-masoom-khan-close-to-mla-dhullu-and-general-secretary-of-bar-association-join-congress/">धनबाद

: विधायक ढुल्लू के करीबी मासूम खान व बार एसोसिएशन के महासचिव कांग्रेस में शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही