Search

 
 
 

धनबाद : किसी की दो बेटियों को ही मिलेगा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर समाहरणालय में रविवार 9 अक्टूबर को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने सीडीपीओ के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा पर जोर देने, बाल विवाह प्रथा का अंत करने, महिला सशक्तीकरण तथा किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने यह योजना शुरू की है. पीएमएमवीवाई पोर्टल ट्रैकर तथा अन्य योजनाओं को लेकर भी सभी सीडीपीओ को दिशा निर्देश दिए गए. सभी सीडीपीओ को बताया गया कि माता की प्रथम दो पुत्रियों को यह योजना देय होगी. माता या पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए. आवेदन करते समय बालिका के जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति, बालिका और उनकी माता का आधार प्रमाण पत्र, बालिका का बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा.

  20 हजार तक मिलेगा अनुदान

केंद्र और राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों की बच्चियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. किशोरियों की अच्छी शिक्षा के लिए योजना के तहत कक्षा आठ व कक्षा 9 में 2500 - 2500 रुपए, कक्षा 10, 11 एवं 12 वीं में पांच-पांच हजार तथा 18 से 19 वर्ष की आयु पर किशोरी को एकमुश्त ₹20000 का अनुदान मिलेगा.

    निजी स्कूल की बालिकाओं को भी मिलेगा लाभ

सरकारी मान्यता प्राप्त एवं राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली सभी किशोरियों को इस योजना का लाभ मिलेगा. ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल व कॉलेज से जोड़ने की विशेष पहल की जाएगी. योजना में मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के अतिरिक्त होगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bengali-society-worshiped-kartik-month-started/">धनबाद

: बंगाली समाज ने की लखी पूजा, कार्तिक मास की हुई शुरुआत [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही