Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में ओपीडी रजिस्ट्रेशन का लिंक फेल, मरीज परेशान

Advertisement
Advertisement

घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद बगैर इलाज कराए लौटे घर

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) में ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर का लिंक मंगलवार 25 जुलाई को अचानक फेल हो गया. इस कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा. देखते ही देखते रजिस्ट्रेशन काउंटर के समीप मरीजों की भीड़ लग गई. कई मरीज व उनके परिजनों ने हंगामा किया. हालांकि कर्मचारियों और स्थानीय सुरक्षा बलों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों को बगैर इलाज कराए वापस लौटना पड़ा. कई मरीज लिंक आने के इंतजार में घंटों डटे रहे. एसएनएमएमसीएच के कर्मचारियों ने बताया कि रोज की भांति कर्मचारी मंगलवार को भी सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे. रजिस्ट्रेशन के लिए कंप्यूटर को चालू किया, परंतु लिंक फेल था. उस समय मरीजों की संख्या कम थी. लाइन में खड़े मरीजों को सूचना दी गई कि लिंक आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. परंतु देर लिंक नहीं आया तो काउंटर के समीप मरीजों की संख्या भी बढ़ गई. पूरा हॉल मरीजों से भर गया. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण मरीज परेशान होकर हंगामा भी करने लगे. कर्मचारी उन्हें बार-बार समझाते रहे. कर्मचारियों ने बताया कि ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे शुरू होता है. 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को  चिकित्सीय परामर्श मिलता है. सुबह की ओपीडी में सीनियर डॉक्टर आते हैं. दोपहर 12 बजे तक लिंक न आने तथा ओपीडी का समय निकल जाने के बाद कई मरीज घर लौट गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही