Search

 
 
 

धनबाद: सूर्यग्रहण समाप्त होते ही मंदिरों के खुले पट

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सूर्यग्रहण में सूतक स्पर्श समय से 12 घंटा पहले सुबह के 4.48 से शुरू हो चुका था. इस अवधि में धनबाद के मंदिरों के पट बंद रहे. सूर्य ग्रहण शाम 4.48 बजे लगा और शाम 5.10 तक रहा. इस बीच शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, त्रिमूर्ति मंदिर, काली मंदिर, भुईफोड़ मंदिर, काली मंदिर तथा धनबाद के सभी पूजा स्थलों के पट बंद कर दिए गए थे. ग्रहण समाप्ति (मोक्ष) के बाद शाम में इन मंदिरों को धोया गया. भगवान पर गंगाजल का छिड़काव किया गया. पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया. रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि ग्रहण समाप्त हो गया है और भगवान की पूजा-अर्चना की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-curiosity-of-solar-eclipse-among-technocrats-seen-through-telescope/">धनबाद

: टेक्नोक्रेट्स के बीच सूर्यग्रहण का कौतूहल, टेलीस्कोप से देखा नज़ारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही