धनबाद: ओपन कोयलांचल क्लासिक पावर लिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ शुरू
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल धनबाद के खेल परिसर में `फोर्थ ओपन कोयलांचल क्लासिक महिला एवं पुरुष पावर लिफ्टिंग व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप शुरू हो गया. 27 से 29 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में झारखंड, बिहार और बंगाल के राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 700 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं. मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने चैंपियनशिप समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपकी ऊर्जा और उत्साह की जितनी प्रशंसा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि खेल तन-मन को स्वस्थ बनाने तथा जीवन में अनुशासन लाने की कुंजी है. सभी लोगों को चाहिए कि वे खेल को जीवन का एक अंग बनाएं." श्री सिन्हा ने सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह के खेलों के प्रति समर्पण की भी सराहना की. इनके विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं झारखंड की `पावर लेडी` के रूप में विख्यात सुजाता भगत, अंतरराष्ट्रीय कोच एवं निर्णायक अनंतो घोष, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट शजे.डी. राना, `झारखंड पावरलिफ्टिंग संघ` के अध्यक्ष चुन्नू पांडे, आयोजन सचिव सत्यम राय जी , जीतेंद्र तांती,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन गोल्ड मेडलिस्ट सौम्या सांची श्रीवास्तव, धनबाद जिला की कोषाध्यक्ष ज्योति, `गोल्ड जिम` की प्रबंधक समता झा सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment