Search

 
 
 

धनबाद : सड़क का अति‍क्रमण कर खोल दी दुकान, बिगाड़ रहे शहर की सूरत

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apprenticeship-fair-at-industrial-training-institute-on-monday/">

(Dhanbad) शहर की खूबसूरती के लिए नगर निगम ने हाल के वर्षों में कई योजनाएं शुरू कीं. सड़कों को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर पेंटिंग की गई, वहीं पैदल चलने के लिए रोड किनारे पेवर ब्लॉक बिछाकर धूल व बरसात में कीचड़ की समस्या से मुक्ति दिलाई. फुटपाथ से बची जमीन पर छोटे-छोटे पार्क बनाकर व बाग-बगीचा लगाकर शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया. लेकिन मॉनिटरिंग के अभाव में इसका ज्यादा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. रोड किनारे की जमीन पर अवैध कब्‍जा कर कई जगह लोगों ने झोपड़ि‍यां बना ली, वहां दुकान खोल ली. इससे दीवारों पर उकेरी गईं कलाकृतियां छुप गई हैं. पेवर ब्‍लॉक पर दुकान लगाने से सड़क की खूबसूरती प्रभावि‍त होने के साथ ही पैदल चलने वालों की भी परेशानी बढ़ गई है.

10 करोड़ खर्च कर बिछाए पेवर ब्लॉक पर हो गया कब्‍जा

[caption id="attachment_354020" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/pever-block-per-cabja-300x199.jpg"

alt="" width="300" height="199" /> कोर्ट मोड़ पर पेवर ब्लॉक पर अवैध कब्जा कर खुली दुकान[/caption] नगर निगम ने शहर के लगभग सभी हिस्सों में सड़क के दोनों ओर 10 करोड़ रुपए खर्च कर पेवर ब्लॉक बिछाए है. इससे एक ओर जहां शहर की खूबसूरती बढ़ी, वहीं दूसरी ओर बरसात में होने वाले कीचड़ से भी राहगीरों को मुक्ति मिली. लेकिन आम लोगों को ज्यादा दिनों तक यह सुविधा नहीं मिली. शहर के लगभग सभी मुख्य चौक-चौराहों के साथ लगभग हर इलाके में पेवर ब्लॉक व्‍ फुटपाथों का अतिक्रमण कर लिया गया है. डीसी और एसएसपी जैसे बड़े अधिकारियों के आवास व कार्यालय सहित कई जगहों पर अतिक्रमणकारी फुटपाथ पर कब्जा कर वहां दुकान लगा रहे हैं. एसडीओ आवास के पास अतिक्रमण की स्थिति सबसे गंभीर है. अतिक्रमण की वजह से सड़क संकरी हो गई है. फुटपाथ की जगह लोग सड़क पर पैदल चलने को विवश हैं. इससे हमेशा दुर्घटना का शिकार होने का डर बना रहता है.

झोपड़ियों से छुपी दीवारों पर बनी 2.5 करोड़ की कलाकृतियां

कोर्ट मोड़, हीरापुर, लुबी सर्कुलर रोड, हटिया मोड़, सरायढेला, स्टील गेट समेत शहर के लगभग सभी हिस्सों में सड़कों के किनारे की सरकारी दीवारों पर नगर निगम की ओर से खूबसूरत पेंटिंग की गई थी. इस पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. लेकिन सड़क किनारे की जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ि‍यां बनाने से पेंटिंग का अधिकतर हिस्सा छुप गया है.

इधर, निगम की अजीब कारस्तानी : गोल्‍फ ग्रउंड को पार्क और शीतल पार्क को बना दिया स्टैंड

धनबाद नगर निगम अपनी कारस्तानियों से हमेशा चर्चे में रहता है. निगम ने अपनी " अजीब प्लानिंग" का नमूना पेश करते हुए गोल्फ ग्राउंड की कई एकड़ जमीन को घेर कर उसमें पार्क बना दिया. वहीं दूसरी ओर शहर के हृदय स्थल पार्क मार्केट स्थित लगभग 3 एकड़ के पार्क में पहले तो कांपेक्टर मशीन लगाकर जमीन का अतिक्रमण किया, बाद में इसका कुछ हिस्सा वॉलीबॉल ग्राउंड के लिए वालीबॉल कोचिंग सेंटर को दे दिया. बाकी बचे हिस्से में स्टैंड बनाकर पार्किंग शुल्क वसूल रहा है. इससे शहर के बीचो-बीच स्थित पार्क से लोगों ने लगभग हाथ धो लिया है. कभी इसी "शीतल पार्क" के नाम पर क्षेत्र की पहचान पार्क मार्केट के रूप में हुई थी.

अभियान चला हटाएंगे अतिक्रमण : नगर आयुक्त

इस संबंध में पूछे जाने पर धनबाद के नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि शहर सहित कोलियरी के कई हिस्‍सों में 10 करोड़ की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाने का काम चल रहा है. पेवर ब्‍लॉक व सड़कों के किनारे फुटपाथ पर अवैण कब्ज़ा की शिकायतें मिलती रहती हैं. निगम बीच-बीच में अभियान चलाता है. यदि कहीं अतिक्रमण हुआ है तो वहां भी अभियान चलाकर अवैध कब्‍जा हटाया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-apprenticeship-fair-at-industrial-training-institute-on-monday/">धनबाद:

 पीके रॉय कॉलेज की लापरवाही के कारण हाथ से निकली 13 एकड़ जमीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही