Search

धनबाद : राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप बालूघाट का संचालन करें- सुधांशु

Maithon : मैथन (Maithon) क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में 4 मई को आदिवासी बेरोजगार ग्राम परिवहन स्वावलंबी सहयोग समिति के कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा ने किया. उम्मीद जताई कि समिति स्वरोजगार के नए अवसर सृजन में अहम भूमिका अदा करेगी. उन्होंने ग्रामीणों व बरमुड़ी बालूघाट संचालन समिति के सदस्यों से झारखंड सरकार के नियमों के तहत बालूघाट का संचालन करें. अतिथियों का स्वागत मांझी बाबा विजय हेम्ब्रम ने किया. इससे पूर्व ग्रामीणों ने सुधांशु शेखर झा का आदिवासी रिति-रिवाज से स्वागत किया. पूर्व मुखिया सारथी मरांडी ने गुलदस्ता भेंट किया. ग्रामीणों ने बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती कराने में मदद के लिए कांग्रेस नेता का आभार जेताया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन टार्जन मरांडी ने किया. मौके पर  विजय हेम्ब्रम, लखीराम टुडू, नारायण मरांडी, लखींदर मरांडी, कालीपद किस्कू, हरिलाल बास्की, लखींदर हांसदा, मंगल मरांडी, अमर टुडू, पवन सोरेन, गुलु टुडू, बिरजू मरांडी, संजय मरांडी, सुखदेव टुडू, सुनील मरांडी, रमेश मरांडी, बुद्धिनाथ मरांडी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp