Search

 
 
 

धनबाद : सदर अस्पताल में शुरू हो गया ऑपरेशन, घटेगा SNMMCH  का बोझ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव  सहित कई प्रकार की बीमारियों के इलाज की सुविधा शुरू हो गई है. सदर अस्पताल में अब प्रसव के लिए ऑपरेशन होने लगे हैं. इस सुविधा के चलते गरीब और निर्धन लोगों को राहत मिलेगी. अस्पताल में विगत मई माह में सात प्रसव ऑपरेशन से हुए, जबकि 9 नॉर्मल डिलीवरी हुई, तीस जनरल सर्जरी के मरीजों का ऑपरेशन हुआ.

गया की महिला की थायराइड ग्रंथि का हुआ ऑपरेशन

गया बिहार से आई महिला की थायरॉयड ग्रंथि की सर्जरी सदर अस्पताल में हुई. ग्रंथि महिला के गले में थी. मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है. डॉक्टर संजीव गुलश ने बताया कि थायराइड एक ग्रंथि है, जो गले में ध्वनि यंत्र के सामने होती है. यह ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत जरूरी होती है. इसका बढ़ना और इसका कम होना दोनों ही शरीर के लिए हानिकारक है. इसकी सर्जरी भी जटिल होती है क्योंकि गले में बहुत सारी मेजर खून की नलियां होती हैं, जिनके कटने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है.

 70-80 हजार रुपये खर्च से बचे  परिजन 

महिला की थायराइड ग्रंथि बढ़ती जा रही थी. भविष्य में उसे परेशानी का सामना करना पड़ता. मरीज गरीब परिवार से थी. उसका सफल इलाज किया जा चुका है. मरीज के परिजन ने बताया कि थायराइड के ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल में 70 से 80 हजार रुपये का खर्च होता है. परंतु सदर अस्पताल में नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है. ज्ञात हो कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में मरीजों की संख्या ज्यादा होने से दिक्कत हो रही थी. सदर अस्पताल में ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों को यह सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी.

 मिलता रहेगा बेहतर इलाज : डॉ राजकुमार सिंह

सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है. मरीजों को दवा भी अस्पताल की ओर से मुफ्त दी जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-action-force-chairman-asked-17-questions-to-mla-raj-sinha/">धनबाद

: एक्शन फोर्स के चेयरमैन ने विधायक राज सिन्‍हा से पूछे 17 सवाल [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही