Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बांग्ला भाषा के विरोधियों का होगा चुनाव में बहिष्कार : बेंगू ठाकुर

Niras : केलियासोल प्रखंड के आंखद्वारा गांव में 28 मई रविवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक बबलू दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि जो पार्टी या दल बांग्ला भाषा के पक्ष में खड़ा नहीं होगा, चुनाव में उसका बहिष्कार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार बांग्ला भाषा के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है. साजिश के तहत इस भाषा को लुप्त करना चाह रही है. सरकार की इस मंशा को पूरा होने नहीं देंगे. इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे. बैठक में जानकी दे, विश्वजीत सिंह, तारापद रवानी, परिमल मण्डल,  बादल दत्त, प्रदीप रवानी,  दीपक दा, संदीप मालाकार, उपेन्द्र नाथ गोराई, शिबू दाँ, स्वपन सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही