Search

 
 
 

धनबाद: दुर्गापूजा में दोपहिया वाहन के ग्राहकों को दोहरी खुशियां बटोरने का मौका

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दुर्गा पूजा के अवसर पर दो पहिया वाहन कंपनियों ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दिया है. चुनिंदा मॉडलों की बुकिंग पर शियोर गिफ्ट, कैशबैक आदि ऑफर के तहत ग्राहक इस वर्ष दुर्गा पूजा पर दोहरी खुशियां बटोर सकते हैं. धनबाद शहर के विभिन्न दोपहिया शोरूम में वाहनों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. शोरूम संचालकों के अनुसार अब तक 140 दोपहिया वाहनों की बुकिंग की जा चुकी है. बुकिंग 26 सितंबर तक होगी. बदलते समय के अनुसार फिलहाल 100 सीसी की बाइक के मुकाबले पावरफुल बाइक की डिमांड अधिक देखी जा रही है, जिनमें 100 सीसी के मुकाबले डेढ़ सौ सीसी व इससे अधिक पावरफुल बाइक पल्सर अपाचे वाईकेडी यामाहा आदि शामिल हैं. मटकुरिया स्थित रिलाएबल इंडस्ट्रीज के प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बुकिंग 12 सितंबर से हो रही है, जो 25 सितंबर तक चलेगी. अब तक 103 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है. कंपनी ने कई ऑफर्स ग्राहकों को दिये हैं जिसमें कुछ चुनिंदा मॉडलों की बुकिंग पर श्योर गिफ्ट तथा कैशबैक दिया जा रही है. ग्लैमर पर 3000, डीलक्स पर 2100, सुपर पर 2000, स्कूटर पर 4000 का ऑफर है. मेट्रो बजाज के प्रबंधक पीके दास ने बताया कि अब तक 10 बाइकी की बुकिंग हुई है. दुर्गापूजा से धनतेरस तक 200 बाइक की बुकिंग की उम्मीद है. पुरानी गाड़ी के एक्सचेंज पर ₹2000 तक की बचत ग्राहकों को दी जा रही है. बजाज में ग्राहकों की सबसे ज्यादा पसंद करने वाली N160 है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दोपहिया वाहनों के चुनिंदा मॉडलों पर ₹11500 तक की भारी बचत भी दी जा रही है तथा 5% कैशबैक भी उपलब्ध है. कुछ अन्य शोरूम में भी वाहनों की बुकिंग प्रारंभ है, परंतु स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-darkness-in-the-streets-and-streets-out-of-27-thousand-street-lights-14-thousand-are-bad/">धनबाद:

सड़कों-गलियों में पसरा है अंधेरा, 27 हजार स्ट्रीट लाइट में से 14 हजार खराब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही