Search

 
 
 

धनबाद : मणिपुर की घटना के ख़िलाफ़ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने निकाला आक्रोश मार्च

 
प्रधानमंत्री से संसद में जवाब देने की मांग, मणिपुर के सीएम से मांगा इस्तीफ़ा
Dhanbad : मणिपुर की घटना को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के बैनर तले विपक्षी दलों ने मंगलवार एक अगस्त को शहर में आक्रोश मार्च निकाला. जिला परिषद मैदान से शुरू होकर निकला यह आक्रोश मार्च रणधीर वर्मा चौक पहुंचा. जहां विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की. नेताओं ने एक सुर में प्रधानमंत्री मोदी से संसद में मणिपुर की घटना पर जवाब देने को कहा. नेताओं ने कहा कि मणिपुर की घटना से जहां देश शर्मसार हुआ, वहीं ऐसी भयावह घटना के बाद प्रधानमंत्री ने अपना कर्तव्य नहीं निभाया. नेताओं ने पूछा कि आखिरकार प्रधानमंत्री संसद में जवाब देने से क्यों भाग रहे हैं. आक्रोश मार्च और प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक, विजय सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, अशोक सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, सतपाल सिंह ब्रोका, राजद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, महासचिव मुमताज कुरैशी, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, मन्नू आलम, डॉ नीलम मिश्रा, जदयू महानगर अध्यक्ष पिंटू सिंह, मासस जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू सहित सभी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-hanumans-funeral-procession-with-music/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गाजे बाजे के साथ निकली हनुमान की शव यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही