Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड में विपक्ष सशक्त भूमिका निभाने में विफल- सरयू राय

 
Katras : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड में विपक्ष सशक्त भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रहा है. प्रमुख विपक्षी दलों की सुस्ती के चलते राज्य में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है. सरयू राय 2 अप्रैल को कतरास (Katras) के रानी बाजार स्थित बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि इस मामले में पक्ष व विपक्ष एकजुट हो गए हैं. राज्य में अच्छा शासन नहीं चलने का सबसे बड़ा कारण विपक्ष है. भ्रष्टाचार पर ईडी भी सक्रिय हुआ है. उन्होंने कहा कि धनबाद कोयलांचल में कोयले का अवैध उत्खनन और इसमें हो रही गरीबों की मौत के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेवार हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता चरम पर है. इसमें बाहर के लोग गैंग बनाकर सक्रिय हैं. 60-40 अनुपात वाली नियोजन नीति पर सरकार विज्ञापन निकालकर बेरोजगारों को रोजगार दे. शिक्षा विभाग की सेतु योजना में हुए घोटाले की सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. इस मौके पर पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय कुमार झा, भाजमो के धनबाद जिलाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, गौतम मंडल, विनय सिंह, शंकर चौहान, बिनोद सिंह, मनीषा झा, अनंत श्री कृष्ण, बिट्टू झा, विक्रम साव, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-christians-celebrate-date-festival-mass-ritual-in-saint-marys-church/">धनबाद

: ईसाइयों ने मनाया खजूर पर्व, संत मेरी चर्च में मिस्सा अनुष्ठान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही