Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हिल कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे टीम का विरोध, मिली एक माह की मोहलत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूरी पर हिल कॉलोनी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने 15 फरवरी को पहुंची टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. कॉलोनी में पंपू तालाब के किनारे रेलवे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर दर्जनों परिवार वर्षों से रह रहे हैं. रेलवे ने इन्हें जमीन खाली करने का नोटिस पहले ही दिया था. धनबाद रेल मंडल की टीम बुधवार को बुलडोजर समेत पूरे लाव-लस्कर के साथ कॉलोनी पहुंची. बुलडोजर देखते ही वहां रह रहे लोग उग्र हो उठे और विरोध शुरू कर दिया. कहा कि कुछ घरों में बेटियों की शादी है. रेलवे उनके साथ ज्यादती कर रहा है. अंत में 16 मार्च तक के लिए अभियान रोक दिया गया और टीम बैरंग लौट गई. स्थानीय निवासी मनोज हाड़ी ने कहा कि रेलवे ने एकाएक जमीन खाली करने का नोटिस जारी कर घरों को तोड़ने के लिए टीम भेज दिया. दो घरों में लड़कियों की शादी है और बारात आने वाली है. कांग्रेस नेता रवींद्र वर्मा, अंकेश राज, प्रमोद यादव समेत अन्य लोग पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से शादी तक मोहलत देने का अनुरोध किया. इसके बाद एक माह के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया. पूर्व पार्षद कुमार अंकेश राज ने बताया कि कॉलोनी में बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए रेलवे के अधिकारी बुलडोजर लेकर आए थे. लेकिन लोगों के अनुरोध पर 16 मार्च तक झोपड़ी नहीं तोड़ने पर वे राजी हो गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/5-players-from-dhanbad-will-participate-in-national-karate-championship/">धनबाद

के 5 खिलाडी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लेंगे भाग  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही