Search

 
 
 

धनबाद: बलियापुर के रघुनाथपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का विरोध

 

जन प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, किया आंदोलन का एलान

Dhanbad : जिले के बलियापुर प्रखंड के रघुनाथपुर मौजा में नगर निगम धनबाद की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का विरोध किया जा रहा है. 18 जुलाई मंगलवार को बलियापुर के जन प्रतिनिधियों ने उपायुक्त संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा. जिला परिषद के सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि नगर निगम की ओर से प्रस्तावित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के विरोध में पहले भी ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा चुका है. बावजूद मौजा की 19.34 एकड़ गैर आबाद जमीन नगर विकास और आवास विभाग को हस्तांतरित करने का आदेश जारी कर दिया गया है. प्लांट निर्माण के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. आमटाल मुखिया संजय कुमार गोराई ने कहा हस्तांतरित जमीन के तीनों ओर घर एवं सरकारी मध्य विद्यालय स्थित है. यह जगह हजारों पेड पौधों से भरी हुई है. विगत दिनों अंचलाधिकारी से जगह चिन्हित करने के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों के पर झुठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. जिला प्रशासन व नगर निगम के इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया जाएगा. गांव में शहर का कचरा डंपिग होने नहीं देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही