Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा में मंदिर के पीछे शेड निर्माण का विरोध, थाने में शिकायत

Mahuda : महुदा के पदुगोड़ा के ग्रामीणों ने ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर के पुजारी सोनू पांडेय व संजय पांडेय पर मंदिर के पीछे अवैध शेड निर्माण करने और मना करने पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है. मंदिर के संरक्षक पदुगोड़ा निवासी रामा महतो ने बताया कि बजरंग बली मंदिर के पीछे की जमीन पदुगोड़ा सोलह आना समिति की है, जिसे मंदिर को दी गई  है. पुजारी संजय पांडेय वहां अवैध निर्माण करा रहे हैं. इस संबंध में संजय पांडेय ने कहा कि वह यहां वर्षों से रहे हैं. घर की सिर्फ मरम्मत करवा रहे थे. वहीं, महुदा थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो ने कहा कि पुजारी को निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया है. इसके बाद भी निर्माण जारी रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही