Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बस्ती के समीप कोयला ट्रांसपोर्टिंग का नया मार्ग बनाने का हुआ विरोध

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनसार बस्ताकोला ओसीपी लोडिंग पॉइंट से होने वाली कोयला ट्रांसपोर्टिंग का नया मार्ग देखने पहुंचे अधिकारियों को शनिवार 6 मई को बस्ती के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. झरिया के सीओ प्रमेश कुशवाहा, झरिया थाना  इंस्पेक्टर संतोष कुमार, बस्ताकोला पीओ एके शर्मा दल बल के साथ सहाना पहाड़ी बस्ती पहुंचे थे. बस्ती के समीप से नया ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बनाने के लिए निरीक्षण कर रहे थे. तभी स्थानीय लोग जमा हो गए. उन्होंने बस्ती के समीप से ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बनाने का विरोध किया. लोगों का कहना था कि बस्ती के समीप ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बनने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा. लोग प्रदूषण से लोग त्रस्त होंगे, वही जबकि महिलाओं को भी शौच के लिए जाने-आने में दिक्कत होगी. नगर निगम नेकरोड़ों रुपये खर्च कर बस्ती के समीप पीसीसी मार्ग सहित अन्य सौंदर्यीकरण का काम कराया है. हाईवा चलने से मार्ग सहित सब कुछ खराब हो जाएगा. ट्रांसपोर्टिंग कंपनी ने पहले वाले मार्ग को   निर्धारित दूरी से ज्यादा होने की बात बताई है. कंपनी ने 4 दिनों से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद कर रखा है. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अधिकारी बैरंग लौट गए. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने की बात कही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही