Search

 
 
 

धनबाद : भूली अस्पताल परिसर में विस्थापितों को बसाने का विरोध

 
विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल सीएमडी से मिलकर जचाया एतराज़
Dhanbad : भूली अस्पताल परिसर में विस्थापितों को बसाने के मुद्दे पर विधायक राज सिन्हा और भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार 21 जुलाई को बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता से मुलाकात कर विरोध जताया. कहा कि भूली में काफी जमीन है. विस्थापितों को अस्पताल परिसर में नहीं बसाकर अन्यत्र बसाया जाए. अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक इलाज कराने आते हैं. विधायक ने सीएमडी से भूली के विकास के लिए जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और अस्पताल को उन्नत व आधुनिक बनाने की मांग की. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भूली अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी. सीएमडी ने दोनों नेताओं की मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, मनोज मालाकार, मनजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mp-pn-singh-wrote-a-letter-to-the-state-home-secretary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सांसद पीएन सिंह ने राज्य के गृह सचिव को लिखा पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही