Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड एफसीआई गोदाम के पास विस्थापितों को बसाने का विरोध

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंख में एफसीआई गोदाम के पास कापासारा के विस्थापितों को बसाने की योजना को कार्यरूप देने के लिए ईसीएल अधिकारियों की टीम 26 फरवरी को पूरे लावलस्कर के साथ पहुंची. टीम को देखते ही ग्रामीण विरोध पर उतर आए. ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब ग्रामीणों ने विरोध जताया. सइके बाद ईसीएल अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा. टीम पूरी तैयारी के साथ जमीन पर काम कराने पहुंची थी. जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली, पूर्व मुखिया लखी देवी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख अधिकारी लौट गए. पूर्व मुखिया लखी देवी ने कहा कि जिस जमीन पर ईसीएल दावा कर रही है, वह रैयती है. कुछ लोग उक्त जमीन पर पहले से ही दावेदारी कर रहे हैं. ईसीएल पहले उक्त जमीन के कागजात दिखाये, इसके बाद ही विचार किया जाएगा. वहीं वार्ड सदस्य छबि बाउरी ने कहा कि ईसीएल ग्रामीणों को पुलिस का भय दिखाकर जमीन पर कब्जा करना चाहती है, जिसे कभी पूरा होने नहीं दिया जाएगा. जमीन की कमी के कारण यहां के ग्रामीणों का पीएम आवास नहीं बन पा रहा है. ईसीएल अन्य जगह जमीन की तलाश करे या अपनी ही कॉलोनी में विस्थापितों के रहने की व्यवस्था करे. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jhakomyus-munidih-committee-constituted-ramprasad-became-the-president/">धनबाद

: झाकोमयू की मुनिडीह कमेटी गठित, रामप्रसाद बने अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही