Search

धनबाद : गोमो में रेलवे के बाउंड्री निर्माण का विरोध, मोहल्लेवासी बोले- रास्ता बंद नहीं करो

 Gomoh :  गोमो (Gomoh)">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-present-witness-in-forward-block-leader-sushanto-murder-case/">(Gomoh)

में रेलवे अपनी जमीन का सीमांकन कर चहारदीवारी का निर्माण करा रही है. इससे रेलवे कॉलोनी के आसपास  मोहल्लों के लोगों को रास्ता की समस्या उत्पन्न हो गई है. रेलवे साउथ कॉलोनी के स्ट्रीट नंबर 2 नीचे बसे हाजी मोहल्ला व हरिजन टोला के लोगों ने 10 मई को चहारदीवारी निर्माण का विरोध करते हुए काम रोकवा दिया. कहा कि रेलवे पहले उनके आने-जाने के लिए रास्ते की व्यवस्था करे, इसके बाद ही काम होने देंगे.  स्ट्रीट नंबर 2 कॉलोनी होकर ही उनलोगों का आम रास्ता है. चहारदीवारी बनने रास्ता बंद हो जाएगा. विरोध की सूचना मिलते ही रेलवे के मंडल सहायक अभियंता (एईईएन ) शुभम पटेल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया. आश्वासन दिया कि फिलहाल रास्ता बंद नहीं होगा. रास्ता के लिए जगह छोड़ दी जाएगी. ठेकेदार के निर्माण  कार्य में व्यवधान नहीं डालें. इसके बाद ही लोग शांत हुए. विरोध करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह उर्फ रवि सरदार, इकबाल सिंह, गंगा सोनी, प्रीतम सिंह, आरती देवी, संगीता देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-children-of-the-child-reform-home-said-should-get-a-chance-to-improve/">धनबाद

: बाल सुधार गृह के बच्चों ने कहा- सुधरने का एक मौका मिलना चाहिए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp