Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी कॉलेज में इंटर में नामांकन बंद करने के निर्णय का विरोध

 
Sindri : बीबीएमकेयू धनबाद (Dhanbad) के कुलसचिव के 15 मई को जारी पत्र के आलोक में सिंदरी कॉलेज में इस साल नए सत्र से इंटरमीडिएट में नामांकन बंद कर दिया गया है. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) व अस्मित न्याय मंच ने इसका विरोध किया है. एडवा की सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा ने 26 मई को कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के नामांकन बंद करने से गरीब छात्र-छात्राओं को अधीक फीस वाले निजी स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है. इससे सरकारी मदद से पढ़नेवाले बच्चों को का भविष्य अधर में लटक जाएगा. उन्होंने विवि प्रशासन से आदेश वापस लेने की मांग की. अस्मित न्याय मंच संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि विवि के इस निर्णय से सरकारी स्कूलों से इस बाद मैट्रिक में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को गहरा आघात पहुंचा है. सरकारी उच्च विद्यालयों में इंटर की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक विवि को अपना आदेश वापस लेना चाहिए यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-of-puna-mahato-memorial-uvi-mahuda-honored-in-matriculation/">धनबाद

: मैट्रिक में सफल पुना महतो स्मारक उवि महुदा के बच्चे सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही