Search

 
 
 

धनबाद: बिजली दर में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयर पर्सन के नेतृत्व में 12 अप्रैल को न्यू टाउन हॉल में सुबह साढ़े 11 बजे से जनसुनवाई होगी. जनसुनवाई में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली दर में 20 प्रतिशत वृद्धि पर परिचर्चा होगी. जनसुनवाई में सभी चेंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षाविदों, व्यवसायियों एवं आम लोगों को आमंत्रित किया गया है. बिजली दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से आम जनता व व्यवसायी नाराज़ हैं. उनका कहना है कि पहले सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली मुहैया कराए, फिर दर में वृद्धि करे.

      दर बढ़ी तो भाजपा करेगी आंदोलन : जिलाध्यक्ष

[caption id="attachment_605519" align="aligncenter" width="237"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shekhar-bjp-237x300.jpeg"

alt="" width="237" height="300" /> चंद्रशेखर सिंह[/caption] भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिले में 14 से 16 घंटे बिजली कट रही है. आम जनता को सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है. फिर भी बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है. उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी और बिजली दर बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध करेगी. जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी.

 पहले 24 घंटे बिजली  दें, फिर बढ़ाएं दर: प्रमोद गोयल

[caption id="attachment_605521" align="aligncenter" width="242"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/p-goyal-242x300.jpeg"

alt="" width="242" height="300" /> प्रमोद गोयल[/caption] बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि सरकार पहले 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराए. बिजली चोरी को भी पूरी तरह से रोके. इसके बाद भी नुकसान होता है तो दर बढ़ाने का निर्णय ले. चोरों के लिए बिजली फ्री और शरीफों से ज्यादा दर वसूलना चेंबर बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका ऊपर स्तर तक विरोध करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही