Search

 
 
 

धनबाद : मुंगेरी लाल के हसीन सपने साबित होगी विपक्षी एकता: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

 

व्यवसायी वर्ग से मंत्रणा एवं उनका मार्गदर्शन लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित

Dhanbad :  भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार 22 जून को धनबाद में कहा कि विपक्षी एकता की कोशिश नाकाम साबित होगी. उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होंगे. विधायक राज सिन्हा, चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह समेत तमाम भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इस मौके पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने की इच्छा रखनेवाले कई बेताब चेहरे भी नजर आये. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता समय से पहले यह टूट जाएगी. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनर्गल बात कर रहे हैं और केंद्रीय एजेंसियों पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं. एक भी ऐसा केस नहीं है, जिसमें सीबीआई अथवा ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट अथवा केस दायर नहीं किया हो और कोर्ट ने किसी भी केस को सुनवाई से इनकार किया हो. उन्होंने धनबाद आने का प्रयोजन बताते हुए कहा कि व्यवसायी वर्ग से मंत्रणा करने एवं उनका मार्गदर्शन लेने के लिए एक कार्यक्रम है. उसमें वह शिरकत करेंगे. भाजपा से जुड़े लोगों के अलावा अन्य व्यापारी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीट भाजपा के खाते में जाएगी. पूरी तैयारी कर ली गई है.  भाजपा प्रत्येक अगले दिन को चुनाव का दिन मानती है और उसी के हिसाब से तैयारी करती है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल के शानदार कार्यकाल को जनता के बीच रखने का काम पूरे देश में चल रहा है और जनता चुप्पी साध कर चुनाव का इंतजार कर रही है. वह एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही