Search

 
 
 

धनबाद: झरिया की जीवन संस्था में बच्चों से बेरहमी के मामले की जांच का आदेश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) / Lagatar impact:  झरिया के बस्ताकोला स्थित जीवन संस्था में बच्ची की मौत और एक बच्चे की जमकर पिटाई के मामले पर लगातार की खबर का असर यह हुआ है कि धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने सोमवार 18 जुलाई की रात को ही झरिया सीओ को जांच का आदेश दिया. झरिया सीओ ने मामले की जांच पड़ताल की है. मारपीट से गंभीर रूप से घायल बच्चा बादल पाठक के परिजनों ने सीडब्ल्यूसी के अधिकारी को मामले से अवगत कराया. फिर उपायुक्त से भी न्याय और जीवन संस्था पर कार्रवाई की मांग की. उपायुक्त ने जांच के लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया है.

  पीड़ित बच्चे के पिता ने भी लगाई गुहार

पीड़ित बादल पाठक के पिता बिपिन पाठक ने उपायुक्त और सीडब्ल्यूसी को मामले से अवगत करा कर न्याय की गुहार लगाई. उपायुक्त संदीप कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है. संस्था के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. इधर परिजनों ने झरिया सीओ और थाना में भी पत्र देकर मामले की जानकारी दी है.

  एक बच्ची की मौत व दूसरे बच्चे की पिटाई

जीवन संस्था मंदबुद्धि, मूक बधिर बच्चों के इलाज और शिक्षा देने के लिए है. लेकिन यह संस्था हमेशा विवादों में रही है. गौरतलब है कि संस्था जीवन में एक बौद्धिक रूप से दिव्यांग 17 वर्षीय गौरी कुमारी की मौत रहस्यमय ढंग से शुक्रवार 15 जुलाई को हो गई. उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था.  शनिवार 16 जुलाई को एक बच्चे को बेरहमी से पिटाई करने और गर्म आयरन से जलाने का मामला सामने आया है. जीवन संस्था के संस्थापक सह प्रिंसपाल ए के सिंह ने कहा  है कि मंदबुद्धि बच्चे की उम्र लगभग 20 वर्ष है. वह गलत हरकत करते पकड़ा गया था. इसीलिए उसकी पिटाई की गई. कहा कि बच्चे को कंट्रोल करने के लिए पिटाई की जाती है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rural-road-collapsed-in-nirsa-panic/">धनबाद:

निरसा में ग्रामीण सड़क हुई जमींदोज, दहशत [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही