Dhanbad : धनबाद (Dhanba) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में कुलपति डॉ शुकदेव भोई की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है. इस आदेश की चर्चा विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में हो रही है. धनबाद और बोकारो जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन प्रिंसिपल चेंबर में बनवाएं. साथ ही प्रिंसिपल चेंबर के अंदर लगे कैमरे में उनकी वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित करें, ताकि उपस्थिति कुलपति के भी संज्ञान में रहे व निगरानी की जा सके.
धनबाद: बीबीएमकेयू कुलपति का आदेश, वीडियो कॉलिंग से बनाएं हाजिरी
Leave a Comment