Search

 
 
 

धनबाद: उपायुक्त की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का कर्मचारियों को आदेश

 

Dhanbad: उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमाशंकर सिंह ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है. इस संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शंकर सिंह ने बताया कि विगत दिनों धनबाद में कोरोना के संक्रमण की दर में तेजी से बढ़ रही है. लिहाजा टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रैकिंग समय रहते पूरा कर लिया जाए. जिसमें बड़ी संख्या में मानव संसाधन की जरुरत होती है.

इसे भी पढ़े- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kovid-test-to-be-conducted-for-all-employees-of-asian-jalan-hospital/49465/">धनबाद:

एशियन जालान अस्पताल के सभी कर्मचारियों का कराया जाएगा कोविड टेस्ट

आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति से पहले उपायुक्त से अनुमित जरुरी

उन्होंने बताया कि आपदा की इस घड़ी में भी यह देखा गया है कि कुछ पदाधिकारी एवं कर्मचारी अनुमति के बिना ही मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं. जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. लिहाजा इस संबंध में निर्देश भी जारी किया गया है. साथ ही कहा गया है कि नियंत्री पदाधिकारी भी अपने अधीनस्थ कर्मियों के आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति से पहले उपायुक्त से अनुमति लेना सुनिश्चित करेंगे. आदेश की अवमानना, लापरवाही और उदासीनता बरते जान पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13-april-they-will-fight-like-this-25-lakh-people-will-gather-from-corona-in-haridwar-cm-said-corona-will-not-spread-due-to-the-blessings-of-mother-ganga-commission-loses-confidence/49466/">शाम

की न्यूज डायरी |13 April | ये ऐसे ही लड़ेंगे कोरोना से-25 लाख लोग जुटेंगे हरिद्वार में, सीएम ने कहा-मां गंगा के आर्शिवाद से कोरोना नहीं फैलेगा | विपक्ष का भरोसा खोता आयोग | इसके अलावा पढ़ें, 18 खबरें व वीडियो

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही