Search

 
 
 

धनबाद : BCCL के जीएम को बेलगड़ि‍या टाउनशिप में शिफ्ट‍िंग की रि‍पोर्ट हर पखवाड़े देने का आदेश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-order-sent-to-flower-shopkeepers-as-cisf-officer-attempt-to-cheat-on-the-pretext-of-online-payment/">(Dhanbad)

के डीसी सह झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के अध्यक्ष संदीप सिंह ने 24 जून को अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले नन एलटीएच की बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्टिंग की सीमक्षा की. ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उन्‍होंने एलॉटमेंट की स्थिति‍ की जानकारी ली. वैसे लोग जो बेलगड़िया टाउनशिप के नए फ्लैट में नहीं जाना चाहते, उनका नाम एलॉटमेंट लिस्ट से हटाकर उक्‍त  फ्लैट को किसी दूसरे को एलॉट करने तथा अग्नि प्रभावित क्षेत्रों के नन एलटीएच के विरुद्ध बीसीसीएल की ओर से पीपी एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. डीसी ने कहा कि जितने लोगों को बेलगड़िया में शिफ्ट किया गया है और जिन्‍हें फ्लैट अलॉट हुए हैं उनकी सूची सहित शिफ्टिंग की रिपोर्ट उस एरिया के महाप्रबंधक हर 15 दिन पर संबंधित अंचल के सीओ, जेआरडीए व एसडीओ को उपलब्ध कराएं. बैठक में बीसीसीएल के बरोरा, ब्लॉक टू, कुसुंडा, बस्ताकोला, लोदना, पुटकी बलिहारी, ईस्ट झरिया व सिजुआ क्षेत्र में नन एलटीएच की शिफ्टिंग और एलॉटमेंट की समीक्षा की गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mps-effigy-burnt-in-protest-against-laying-of-pipeline/">धनबाद

:  पाइप लाइन बिछाने के विरोध में सांसद का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही