Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नीरज हत्याकांड से जुड़े रिंकू सिंह मामले में गवाह पेश करने का आदेश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मे शूटर सप्लाई करने के आरोपी मुन्ना बजरंगी का खास रिंकू सिंह उर्फ विकास सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह के मुकदमे की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने गवाह पेश करने के लिए समय की याचना की. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. बताते हैं कि इस मामले में रिंकू सिंह जमानत पर है. 21 मार्च 2017 की संध्या 7 बजे नीरज सिंह फॉच्यूनर कार जेएच10एआर-4500 से सरायढ़ेला स्थित अपने आवास रघुकुल लौट रहे थे. वह ड्राइवर की बगल में आगे सीट पर बैठे थे. पीछे की सीट पर उनका सहायक सरायढ़ेला न्यू कॉलोनी निवासी अशोक यादव और दो निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी बैठे थे. स्टील गेट के पास स्पीड ब्रेकर पर नीरज की गाड़ी की रफ्तार कम होते ही दो बाइक पर सवार कम से कम 4 हमलावरों ने कार पर गोलियों की बरसात कर उनकी हत्या कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही