Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ढुल्लू से जुड़े केस में गवाह पेश करने का आदेश

 

महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश का है मामला

Dhanbad : भाजपा की पूर्व महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले में धनबाद के एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में 18 सितंबर सोमवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के विरुद्ध सुनवाई हुई. इस दौरान अभियोजन में कोई गवाह पेश नहीं किया गया. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया. ज्ञात हो कि जिला भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने विधायक ढुल्लू महतो पर योन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज  कराई थी.

नीरज सिंह हत्याकांड में संपादक का बयान दर्ज

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में  सोमवार  को  दैनिक समाचारपत्र के संपादक अशोक कुमार का प्रति परीक्षण अदालत में  पूरा हुआ. कोर्ट को दिए बयान में अशोक कुमार ने कहा कि 21 मार्च 2017 को स्टील गेट धनबाद पर नीरज सिंह व उनके सहयोगियों की हत्या से जुड़ी खबर व फोटो अखबार में प्रकाशित की गई थी. सुनवाई  के दौरान मुख्य आरोपी संजीव को छोड़ बाकी सभी आरोपीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश  किया गया. अदालत ने अन्य अखबारों के संपादक को भी गवाही के लिए समन जारी किया है. सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 सितंबर निर्धारित की है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-women-kept-waterless-fast-and-sought-unbroken-good-fortune-from-bholenath/">

धनबाद : महिलाओं ने निर्जला उपवास रख भोलेनाथ से मांगा अखंड सौभाग्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही