Search

 
 
 

मैथन : गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन, नदियों-जलाशयों को स्वच्छ रखने की अपील

 
 नमामी गंगे योजना के तहत गंगा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन  Dhanbad (Maithan) :   नमामी गंगे योजना के तहत बुधवार को गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. सीओ कृष्णा नाथ मरांडी और  उप प्रमुख बिनोद कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया. यह दौड़ मैथन क्लब एरिया 4 नंबर से शुरू होकर  मैथन डैम पर समाप्त हुई. एगारकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्माकार ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य आम नागरिकों को गंगा नदी, उसकी सहायक नदियों और अन्य जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना है. आज की दौड़ में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय धावकों और ग्रामीणों बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम में मुखिया बबलू चौधरी, मनोज कुमार राउत, अजय मुर्मू, कंचन महतो, बीपीओ श्रीकांत मंडल, जेई मुकेश रंजन, प्रधान सहायक प्रकाश चंद्र महतो आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही