Gomoh : गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू (एनडीए) प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है. तोपचांची प्रखंड आजसू के पंचायत प्रभारी, सह प्रभारी व बूथ कमेटी के सदस्य प्रखंड में प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं. आजसू पार्टी के धनबाद जिला संगठन सचिव सदानंद महतो गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. बुधवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी इस बार भी बडे अंतर से जीतेंगे. जतना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से संतुष्ट है. मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है. सदानंद महतो ने मानटांड़ चौक स्थित स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रचार अभियान का शुभरंभ किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खेसमी, चेता, गुनघुसा, खरियो, रामाकुंदा, लक्ष्मीपुर, हरिहरपुर, सिंहडीह आदि गावों में जनसंपर्क कर लोगों से चंद्रप्रकाश चौधरी को विजयी बनाने की अपील. मौके पर उनके साथ आजसू पार्टी के अमर धीवर, अमर भारती, रमेश जायसवाल, सरयू प्रसाद महतो, गिरधारी महतो, सरोज महतो, नारायण रजवार, राजेश महतो, सोनू महतो, सुरेश महतो, ओमप्रकाश महतो, मनोज महतो, मनोज मोहली, प्रदीप केवट, सबला महतो, सुभाष महतो, प्रकाश ठाकुर, महेंद्र बर्णवाल, रमेश गोप, दुर्गा गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश के समर्थन में संगठन सचिव ने किया जनसंपर्क
Last Updated: May 08, 2024 12:00 AM (IST)