Search

 
 
 

धनबाद : संगठन हित में है कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया : ब्रजेन्द्र

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार 30 मई को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई.बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी के निर्देशानुसार संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा हुई. बैठक में उत्तर प्रदेश के नोएडा से आए निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) अनिल यादव भी मौजूद थे. उन्हें सभी कांग्रेसजनों ने बुके देकर सम्मानित किया. बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल यादव का स्वागत किया. कहा कि संगठनात्मक चुनाव से संबंधित प्रक्रिया कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है. उन्होंने सदस्यता अभियान में लगातार तीसरी बार लगभग एक लाख से अधिक सदस्य बनाकर धनबाद जिला को अव्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं दी. निर्वाचन पदाधिकारी अनिल यादव ने भी धनबाद के कांग्रेसजनों की सराहना की. कहा कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया संगठन का ही एक अंग है. सभी के सहयोग से जिले के सभी प्रखंड में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराना है. इस उद्देश्य से 1 जून से 3 जून तक सभी प्रखंडों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराएंगे. उन्होंने कहा कि प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी क कार्यक्रम की जानकारी सभी प्रखंड अध्यक्ष को दे दी जाएगी . यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/the-woman-of-kanpur-spoke-in-dhanbad-she-got-trapped-in-the-love-trap-now-the-pressure-of-prostitution-is-going-on/">धनबाद

में बोली कानपुर की महिला , `उसने` प्रेम-जाल में फांसा, अब देह व्यापार का बना रहा दबाव [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही