Search

धनबाद : चैंबर सहित कई संगठनों का हमारा देश हमारा व्यापार कार्यक्रम 11 को

Dhanbad : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी विकाश ट्रस्ट, बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्टस और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के तत्वावधान में ``हमारा देश हमारा व्यापार`` कार्यक्रम 11 अप्रैल को इंडस्ट्रीज एंड चैंबर एसोसिएशन हॉल में होगा. यह जानकारी बैंक मोड़ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने 9 अप्रैल को प्रेसवार्ता में दी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी व डायरेक्टर आफ इंडस्ट्रीज के जीएम करेंगे. समारोह में एमएसएमई, प्रमुख बैंकों व बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्टस के अधिकारी व्यापारियों व उधमियों को सरकारी लाभ व छूट की जानकारी देगे. कार्यक्रम में धनबाद के सभी व्यपारी व उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम के संयोजक प्रभात सुरोलिया तथा सह संयोजक प्रमोद गोयल, लोकेश अग्रवाल व विनोद पसारी बनाए गए हैं. प्रेसवार्ता में अनिल मुकीम, प्रमोद गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, विनोद पसारी, लोकेश अग्रवाल, संदीप मुखर्जी, सुरेंद्र अरोड़ा, निर्मल पोद्दार, अनूप गारडी आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp