Search

 
 
 

धनबाद : हमारी लड़ाई जाति, धर्म या व्यक्ति विशेष से नहीं, व्यवस्था से है : कुश महतो

 
निरसा के बेनागड़िया में आयोजित जयराम महतो की सभा को लेकर जनप्रतिनिधियों से साधा जा रहा संपर्क
Nirsa : निरसा विधानसभा क्षेत्र के केलियासोल प्रखंड के बेनागड़िया फुटबॉल मैदान में 9 सितंबर को आयोजित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संकल्प सभा को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं. समिति के नेता कुश महतो ने सोमवार 21 अगस्त को पूर्व मुखिया व भाजपा नेत्री अनिता गोराई और जिप सदस्य रेखा महतो से मुलाकात कर संकल्प सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. [caption id="attachment_735996" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ANITA-GORAI-272x180.jpg"

alt="" width="272" height="180" /> पूर्व मुखिया अनिता गोराई को आमंत्रण देते कुश महतो[/caption] कुश महतो ने बताया कि संकल्प सभा मे क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण महिला व पुरुषों से आने का आह्वान किया जा रहा है. जब तक हम गोलबंद होकर अपनी आवाज को बुलंद नहीं करेंगे सरकार की नींद नहीं खुलेगी. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जाति, धर्म या किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन को लेकर है. जिले में 10 हजार से अधिक औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं, फिर भी झारखंड के युवकों को रोजी-रोटी की तलाश के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है. बता दें कि 9 सितंबर को आयोजित संकल्प सभा में टाइगर जयराम महतो और प्रसिद्ध नागपुरी व हास्य गायक मजबूल अंसारी मुख्य रूप से शामिल होंगे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-gaurishankar-club-became-the-winner-of-dfc-football-tournament/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गौरीशंकर क्लब बना डीएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही