Search

 
 
 

धनबाद : कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता – मंडल रेल प्रबंध

 
Dhanbad : मंडल रेल प्रबंधक के साथ ईसीआरकेयू [कामगार संगठन] की बैठक के दूसरे दिन 5 अगस्त को यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे. इस पर संबंधित अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया. बैठक को संचालित करते हुए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासनिक गंभीरता से यूनियन प्रतिनिधियों को अवगत कराया. ईसीआरकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पी एन एम प्रभारी डी के पांडेय ने मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में विभिन्न भत्तों के कटौतियों की वर्तमान प्रक्रिया का विरोध करते हुए वास्तविक कार्य के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने की बात दुहराई. उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में अवस्थित स्टेशनों पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने, विभिन्न विभागों के निम्न श्रेणी के कर्मचारियों को ऊपरी ग्रेड के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, रनिंग कर्मचारियों के किमी तथा इंसेंटिव के निर्धारण के लिए यूनियन के साथ बैठक कर निर्धारण करने की मांग रखी.

कर्मचारियों को रेल आवास

बैठक में केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी शर्मा ने लेवल क्रासिंग गेट हटाने पर गेटमैन को कार्य विभाग में प्रतिनियुक्त करने का प्रस्ताव रखा. रेलवे पुलों पर साइड पाथ को दुरुस्त करने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक व्यवस्था करने, ट्रैकमैन को सेफ्टी शूज के स्थान पर निर्धारित शू एलाउंस का नगद भुगतान करने, धनबाद मंडल अस्पताल में बाह्य रोगियों और उनके सहयोगियों के लिए वाशरूम युक्त विश्राम हाल बनाने तथा हजारीबाग टाऊन में रनिंग कर्मचारियों और परिचालन के कर्मचारियों को रेल आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी. सहायक महामंत्री ओमप्रकाश ने रनिंग कर्मचारियों को छुट्टी की प्रतिशतता बढ़ाने, मेडिकल खर्च की वापसी के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण करने, साइडिंग में काम करने पर रनिंग कर्मचारियों को मिनिमम किमी तथा इंसेंटिव का निर्धारण करने, सुपरवाइजर्स को राष्ट्रीय अवकाश भत्ते की स्वीकृति करने, टोरी में स्वतंत्र रूप से रनिंग डिपो बनाने की मांग रखी. अपर महामंत्री मो. ज़्याऊद्दीन ने रेल अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, पैथोलॉजी जांच की शर्तों को सामान्य करने, बरकाकाना अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति करने, आवश्यकता पर कर्मचारियों को सिक मेमो निर्गत करने, महिला विश्राम कक्षों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने आदि की मांग उठाई.

उचित भत्तों का भुगतान निश्चित हो 

मंडल रेल प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दे प्रशासन को अपने कर्मचारियों के लिए बेहतर व्यवस्था कराने में सहयोगी रहते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी को उसके उचित भत्तों का भुगतान निश्चित रूप से किया जाएगा. यूनियन द्वारा बैठक में रखे गए समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. रेल कर्मचारियों से जुड़े समस्याओं के निराकरण के लिए इस महत्वपूर्ण फोरम की बैठक में ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय संगठन मंत्री पी के मिश्रा, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी शर्मा, महेंद्र प्रसाद महतो, सी पी पांडेय, वी के डी द्विवेदी, अजीत कुमार, बी बी सिंह, सुनील कुमार सिंह, आर एन चौधरी, सुभाष, टी के साहु, ए के दा, बसंत कुमार दुबे, आई एम सिंह, बी के झा, ए के तिवारी, चंदन शुक्ला, ए के पांडेय, सोमेन दत्ता तथा महिला प्रतिनिधि मीना कुंडू, एनके खवास आदि उपस्थित आदि थे. यह भी पढ़ें : जोड़ापोखर">https://lagatar.in/dhanbad-the-criminals-ran-away-from-the-womans-neck-just-400-meters-away-from-jorapokhar-police-station/">जोड़ापोखर

थाना से महज 400 मीटर दूर महिला के गले से चेन झपट भागे अपराधी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही