Search

धनबाद : मैट्रिक-इंटर की कॉपी जांचने से गायब 73 में से 4 शिक्षकों ने ही दिया नोटिस का जवाब

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315608&action=edit">(Dhanbad)

जिले में मै‍ट्रिक व इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्‍यांकन में लगाए गए 96 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) प्रबला खेस ने त्‍वरि‍त कार्रवाई करते हुए 23 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी थी. बाकी 73  को शोकॉज नोटिस भेजकर दो दि‍न में जवाब देने का आदेश दिया है. 23 मई को सिर्फ 4 शिक्षकों ने ही शोकॉज नोटिस का जवाब दिया है. बाकी शि‍क्षक कार्रवाई से डरकर पैरवी के लिए डीईओ ऑफि‍स का चक्‍कर लगा रहे हैं. उल्‍लेखनीय है कि मैट्रि‍क व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्‍तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए धनबाद 5 मूल्‍यांकन केंद्र बनाए गए हैं. यहां कॉपी जांचने के लिए विषयवार प्रधान परीक्षक और सह परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी. लेकि‍न 96 शिक्षक सेंटर पर योगदान नहीं दे रहे थे. इससे नाराज मूल्यांकन केंद्र निदेशकों ने अनुपस्थित शिक्षकों की सूची डीईओ ऑफि‍स को भेज दी. इसके बाद ही डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315645&action=edit">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच से भागा बीसीसीएल कर्मी डिगवाडीह में मिला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//