Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार, निगम को शिकायत का इंतजार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में गर्मी बढ़ते ही जल संकट भी गहराने लगा है. सबसे बड़ी मुसीबत कोलियरी इलाकों में है. लोग पानी के लिए दो दो किलोमीटर तक सफर कर रहे है. शहरी क्षेत्र में भी जलापूर्ति की रफ्तार धीमी है. कम प्रेसर होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. नगर निगम के अधिकारी जल संकट से निपटने में विफल साबित हो रहे हैं. अप्रैल माह के 15 दिन बाद भी चापानलों की मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ है. टैंकर का पानी भी मुफ्त नहीं है. निगम के जल विभाग के कर्मियों का कहना है कि शहर में अभी जल संकट नहीं है. इसलिए मुफ्त में पानी देने का काम शुरू नहीं हुआ है. दिन भर में 55 वार्ड से मात्र दो, चार काल टाल फ्री नंबर पर आते हैं. ऐसे लोगों को निगम आकर पैसा जमा करने को कहा जाता है. टैंकर से पानी के लिए कहीं से सामूहिक आवेदन अब तक नहीं आया है.

  इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

चांदमारी, बेड़ा कोलियरी, लेप्रोसी कॉलोनी, नई दिल्ली, बोकापहाड़ी, इंडस्ट्री कोलियरी, लाहबेड़ा बस्ती, जोड़ा फाटक कब्रिस्तान रोड, लोदना के अलावा झरिया, कतरास आदि क्षेत्र में पानी की समस्या विषम है. लोग साइकिल पर गैलन से दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं. कई लोग जार खरीदने के लिए मजबूर हैं.

   क्या कहते हैं जवाबदेह

कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि अभी तक उनके पास कहीं से शिकायत नहीं आई है. कहीं से पानी के कनेक्शन को लेकर शिकायत मिली है, जिसका समाधान किया जा रहा है. निगम में टैंकर की व्यवस्था है. यदि   कोई शिकायत आती है तो पानी देने का काम किया जाएगा. चापानल की मरम्मत का काम चल रहा है. जल्द पूरा हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही