Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिले चिनप के निवर्तमान पार्षद

Advertisement
Advertisement
त्योहारों के मद्देनज़र स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, वार्डों में नियमित सफाई व फॉगिंग की मांग की
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर विभिन्न वार्डों के निवर्तमान पार्षदों ने शनिवार 23 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात की. पार्षदों ने कहा कि दुर्गापूजा, दिपावली व छठ पूजा को देखते हुए खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाए. मच्छरों के बढ़े प्रकोप को लेकर वार्डों में फॉगिंग करने की मांग की. साथ ही वार्डों में नियमित कचरे का उठाव सहित नाली की साफ-सफाई कराने का आग्रह किया. पार्षदों ने कहा कि शहीद चौक, अंबेदकर चौक व नेहरू रोड मोड़ चौक में हमेशा रोड किनारे दुकान लगा दिये जाने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है. इसपर कड़ाई से रोक लगाई जाये. कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने निवर्तमान पार्षदों को समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया. मौके पर निवर्तमान पार्षद व प्रतिनिधि विजय यादव, वरूण दे, राजू अंसारी, प्रो.अरूण कुमार, झंटू कांजीलाल, पवन शर्मा व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ram-rajya-will-be-established-only-if-there-is-distribution-of-hardships-and-not-wealth-gaurav-krishna-pathak/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संपत्ति नहीं विपत्ति का बटवारा हो, तभी होगी राम राज्य की स्थापना : गौरव कृष्ण पाठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही