Search

 
 
 

धनबाद : अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोश, बीडीओ के तबादले की उठी मांग

 

तोपचांची प्रखंड कार्यालय के समक्ष जनप्रतिनिधियों का धरना 

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड में अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में गड़बड़ी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है. साथ ही बीडीओ फणिश्वर रजवार की कार्यशैली नाराज विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि ने सोमवार से प्रखंड कार्यालय के समीप बेमियादी धरना शुरू किया. इस दौरान बीडीओ के तबादले की मांग व उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. वक्ताओं ने कहा कि रजवार ने जब से बीडीओ का पदभार ग्रहण किया है, उनकी अफसरशाही बढ़ती जा रही है. उन्होंने अब तक मुखियाओं के साथ एक बार भी बैठक करना मुनासिब नहीं समझा. धरना को समर्थन देने पहुंचीं जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार योग्य लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. पावापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जीतेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ग्रामसभा से पारित लिस्ट के अनुसार अबुआ आवास के लाभुकों का चयन नहीं हुआ है. पक्के मकान वालों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है.
तांतरी के मुखिया द्वारिका प्रसाद महतो ने कहा कि गरीब जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रखंड कार्यालय के ऑपरेटर भी मनमानी कर रहे हैं. कोरकट्टा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कपिल सिंह ने कहा कि यदि बीडीओ 24 घंटे के अंदर अबुआ आवास की गड़बड़ी दूर नहीं करते हैं, तो धरना स्थल पर ही आत्मदाह कर लूंगा. सुभाष रवानी ने भी बीडीओ पर जमकर भड़ास निकाली. मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, मुखिया माधुरी देवी, गुलाम सरवर खान, संगीता देवी, द्वारिका महतो, सीताराम महतो, बंसती देवी, पूर्णिमा देवी, मदन मंडल, उमेश महतो, सुचित्रा मंडल, प्रसिद्ध सिंह, आरती देवी, यास्मीन खातून, लक्ष्मी वर्णवाल, जाबिर अंसारी, कपिल सिंह, माना पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-amartya-sen-called-the-electoral-bond-scheme-a-scam-expressed-happiness-when-the-supreme-court-canceled-it/">अर्थशास्त्री

अमर्त्य सेन ने चुनावी बांड योजना को घोटाला बताया, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया, तो खुशी जाहिर की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही