Search

धनबाद: सड़क पर जब्त वाहन खड़ा कर देने से पुलिस के खिलाफ आक्रोश

Nirsa: निरसा (Nirsa) गोपालगंज स्थित निरसा नया थाना के आसपास के लोगों ने शनिवार 25 फरवरी को पुलिस की मनमानी के खिलाफ सड़क जाम कर दी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रामकनाली व देवियाना पंचायत के मुखिया क्रमशः सुखलाल सोरेन व सुनील रविदास ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोपालगंज से चापापुर जाने वाले पथ पर निरसा पुलिस पिछले चार पांच माह से जब्त वाहनों को खड़ा कर देती है. इस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. लोग जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन को विवश हैं. इधर सड़क पर खड़े वाहन भी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. कई बार यहां दुर्घटना हो चुकी है.  मुखिया द्वय ने कहा कि सड़क से वाहन हटाने के लिए कई बार थानेदार से अनुरोध किया गया. परंतु हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. उन्होंने कहा जब तक सड़क से वाहन को नहीं हटाया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा. सड़क जाम में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp