Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ पर लोगों में आक्रोश

Dhanbad : डीआरएम चौक के समीप बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों की छेड़छाड़ पर कई सामाजिक संगठनों ने आक्रोश जताया है. सदर थाना में इस कुकृत्य के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गयी है. बता दें कि डीआरएम चौक के पास बाबा साहेब के की आदमकद प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया गया है. 25 मई को कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया. 26 मई शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे व विरोध जताया. उन्होंने जिला प्रशासन से  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस कमेटी महासचिव भगवान दास ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा और ज्ञापन सौंप कर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के समीप सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही