Search

 
 
 

धनबाद: दूधिया में चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

 
Baliapur : बलियापुर (Baliapur) बलियापुर थाना क्षेत्र के दूधिया गांव में 6 दिन पहले 43 वर्षीय रमेश कुमार मंडल को चाकू मारकर बुरी तरह घायल करने वाले आरोपी छुट्टा घूम रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित दर्जनों लोग रविवार 1 जनवरी को बलियापुर थाना पहुंचे. लोगों ने थाना प्रभारी पंकज वर्मा से दोनों आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. थाना प्रभारी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. बता दें कि विगत 27 दिसंबर की देर शाम दूधिया निवासी रमेश कुमार मंडल अपने घर के पीछे मैदान में टहल रहे थे. तभी गांव के ही शिवम चौबे व मुन्ना चौबे ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गए. उन्हें लहूलुहान हालत में एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती किया गया. वहां अब भी उनका इलाज चल रहा है. घटना के दूसरे दिन घायल रमेश के भाई संजय कुमार मंडल की लिखित शिकायत पर बलियापुर थाना में हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बावजूद उन दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही