Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रिटायर्ड कोल कर्मियों का ग्रेच्युटी भुगतान नहीं होने से आक्रोश

Advertisement
Advertisement

बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने की प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

Nirsa :  ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बी कोलियरी में 24 जुलाई सोमवार को बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने कोलियरी का काम बाधित करते हुए कार्यालय में ताला जड़ दिया. यूनियन के चार कोल कर्मियों के रिटायर होने के 6 महीने बाद भी उनका ग्रेच्युटी भुगतान नहीं किया गया है. इसके अलावा लगभग 100 कोल कर्मी निजी आवास में रहते हैं, उनका हाउस रेंट काटने का प्रबंधक पर आरोप लगाया. बीसीकेयू के मुगमा के अध्यक्ष आगम राम और बरमुड़ी ग्रुप लीडर रामजी यादव सहित टीम के सभी सदस्यों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कोलियरी के पर्सनल मैनेजर एमडी दानिश पर मनमानी करने का आरोप लगाया. बाद में कोलियरी प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि रिटाययर्ड कोलकर्मियों के कागजात मुख्यालय भेज दिये जाएंगे. कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही सभी की ग्रेच्युटी राशि का भुगतान हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही