Search

 
 
 

धनबाद : चापापुर-2 कोलियरी में डीओ धारकों को समय पर कोयला नहीं मिलने से आक्रोश

 
Nirsa : ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर-2 कोलियरी से डीओ धरकों को पिछले 15 दिनों से डीओ का कोयला समय पर नहीं मिल रहा है. इससे डीओ धारकों में कोलियरी प्रबंधन के प्रति आक्रोश है. उनका कहना है कि कोयला लोडिंग नहीं होने से ट्रक यूं ही खड़े हैं. अगर ईसीएल का यही रवैया रहा तो उनके समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा. डीओ होल्डर विनय अग्रवाल ने बताया कि 26 दिन पहले डीओ जमा किया था, लेकिन ठेकेदार ने अब तक कोयला उपलब्ध नहीं कराया है.ठेकेदार के अनुसार, रोजाना 500 टन कोयले का उत्पादन हो रहा है. अब सवाल उठता है कि अगर 500 टन कोयला रोजाना उत्पादन हो रहा है, तो डीओ धारकों के ट्रक 15 दिनों से क्यों लोड नहीं हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में डीओ लैप्स होने पर इसकी ज़िमेदारी कौन लेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-movement-if-the-government-does-not-re-hired-nutrition-sakhis-soni/">धनबाद

: सरकार ने पोषण सखियों को दोबारा काम पर नहीं रखा तो आंदोलन- सोनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही