Search

 
 
 

धनबाद :सिंदरी में 40 लोगों को अतिक्रमणकारी बताते हुए नोटिस भेजने पर आक्रोश

 

 गरीब परिवारों के साथ खिलवाड़ नहीं करे एफसीआईएल प्रबंधन - धीरज

Sindri: एफसीआईएल सिंदरी द्वारा 40 लोगों को अतिक्रमणकारी बताते हुए नोटिस भेजने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विगत पचास वर्षों से रह रहे लोगों ने रहनुमाओं पर अपनी रोजी-रोटी और घर बचाने की आस लगाई है. भाजपा नगर उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक उनलोगों के पक्ष में खड़े हो गए हैं. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि गरीबों की छत और रोजी-रोटी किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देंगे. उन्होंने एफसीआईएल पीपी एक्ट संपदा अधिकारी यू डी सती को बताया कि एफसीआईएल के लोग प्रधानमंत्री की जनभावनाओं से खेल रहे हैं और इस मामले को शीर्ष नेतृत्व के पास रखा जाएगा. यह नोटिस आग लगाने वाला काम है. भाजपा सिंदरी नगर उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने 40 नोटिस प्राप्तकर्ता परिवारों से मुलाकात की. परिवारों ने उपाध्यक्ष से र पहल के लिए पत्र दिया है. उन्होंने बताया कि विगत पचास वर्षों से रह रहे लोगों के पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन सहित अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन 40 परिवारों से धनबाद नगर निगम होल्डिंग टैक्स वसूल रहा है. बीते कई वर्षों से एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया और अपनी जमीन पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए होल्डिंग टैक्स का विरोध भी कभी नहीं किया. उन्होंने कहा कि नोटिस भेजकर गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. प्रबंधन कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे, ताकि गरीब परिवारों का आशियाना नहीं उजड़े। इस मौके पर लक्ष्मी साधु, नारायण दास, अंजना पाल, अल्पना साधु, वासुदेव बाउरी, शुक्रिया देवी, दिगंबर बाउरी, दिलीप प्रसाद, पूर्णिमा साध्वी, चाइना साधु, माला देवी, महावीर कुमार, बबलु हलधर, अष्टमी पाल, तापस साधु, रेखा देवी, सनी कुमार, मिथुन वाल्मीकि, मनोज कुमार, विकास सिंह, बबलू पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही