Search

 
 
 

धनबाद: बाहरी स्रोत वाले कंप्यूटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने की समान वेतन की मांग

 

विधायक मथुरा प्रसाद महतो को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Govindpur:  समान कार्य हेतु समान वेतन की मांग को लेकर जिले के विभिन्न सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में बाहरी स्रोत के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार 26 जुलाई को टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि संविदा एवं एकमुश्त राशि के आधार पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की मासिक परिलब्धि एवं बाहरी स्रोत से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों के वेतन में भारी अंतर है. समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग वर्षों से की जा रही है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है. ऑपरेटरों ने विधायक से कहा कि एकमुश्त राशि पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भांति बाहरी स्रोत के माध्यम से कार्यरत ऑपरेटरों का मानदेय पुनरीक्षित करते हुए समान कार्य के आधार पर समान वेतन दिया जाए. स्वीकृत पद के अनुसार बाहरी स्रोत के कंप्यूटर ऑपरेटरों का समायोजन किया जाए. एजेंसी के माध्यम से नहीं बल्कि विभागीय मानदेय का भुगतान हो. ईपीएफ कटौती की राशि खाते में दी जाए और हर 2 वर्ष पर दस्तावेज सत्यापन के नाम पर प्रताड़ना बंद हो. प्रतिनिधिमंडल में गोविंदपुर अंचल कार्यालय के ऑपरेटर रजत कुमार गुप्ता, सुमित राय, समीर पात्रा , महेश्वर मुर्मू आदि शामिल थे. विधायक ने इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके पूर्व ऑपरेटरों ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो को भी ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही