Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नियमों को ताक पर रख ट्रांसपोर्टिंग कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी, बढ़ा प्रदूषण

Katras : बीसीसीएल से करोड़ों रुपए का टेंडर लेकर आउटसोर्सिंग कंपनियां कोयला उत्खनन व ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रही हैं. लेकिन ये कंपनियां कोलया खनन व ट्रांसपोर्टिंग में निमयों का तनिक भी पालन नहीं कर रही हैं. इससे धनबाद में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. बीसीसीएल बाघमारा क्षेत्र ब्लॉक दो उत्खनन परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी संजय उद्योग टेंडर के नियमों को ताक पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम रही है. पर्यावरण व आमलोगों की परवाह किए बिना कंपनी खुद की कमाई में लगी हुई है. कंपनी के हाइवा बिना तिरपाल से ढंके ही कोयले की ढुलाई करते हैं. इससे धूल उड़ने से एक तरफ जहां प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रोड पर कोयले के अंश गिरने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है. साथ ही रोड की भी बर्बादी होती है. अधिक ट्रांसपोर्टिंग के चक्कर में तेज गति से दौड़ते कंपनी के हाइवा राह चलते लोगों की जान का दुष्मन बने हुए हैं. यही नहीं, ब्लॉक दो की बेनीडीह साइडिंग में रेलवे के बैगन में बिना क्रश किये ही जलता हुआ कोयला होलपेक से डाल  दिया जाता है. कुछ दिन पहले बेनीडीह साइडिंग से भेजे गए रेलवे  वैगन में लगी आग को महुदा रेलवे स्टेशन जंक्शन के समीप काफ़ी मशक्कत बाद बुझाया गया.

कंपनी के खिलाफ 13 को क्षेत्र के लोग करेंगे प्रदर्शन

मनमाने ढंग से ट्रांसपोर्टिंग व क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण से कंपनी के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की कई बार झड़प भी हो चुकी है. आउटसोर्सिंग कंपनी के समीप रहने वाले केसरगढ़ पंचायत के मुखिया पति लखिन्द्र महतो व अन्य ग्रामीणों ने प्रदूषण तथा अन्य मुद्दों पर 13 मार्च को कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-holi-binds-the-society-in-the-thread-of-unity-and-harmony-principal/">

धनबाद : होली समाज को एकता व समरसता के सूत्र में बांधती है : प्राचार्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही