Search

 
 
 

धनबाद : बेरोजगारों को नियोजन की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य किया ठप

 
दुर्गा सोरेन सेना और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता, मांगों पर अमल के लिए 10 अक्टूबर तक का मांगा समय
Katras : स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने सहित अन्य पांच सूत्री मांगों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना के समर्थकों ने शुक्रवार 18 अगस्त को ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र संख्या 6 में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी खेमका करियर्स का कामकाज ठप कर दिया. दुर्गा सोरेन सेना के युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों समर्थक सुबह से ही अपने हाथों में झंडा लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल पर डेरा डालकर नारेबाज़ी करते हुए काम बाघित कर दिया. इस दौरान कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने इसका विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कर्मियों के साथ बंद समर्थकों की नोकझोंक भी हुई. इस मौके पर ईस्ट बसुरिया ओपी की पुलिस सदल बल उपस्थित थी. [caption id="attachment_733513" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WARTA-272x204.jpg"

alt="" width="272" height="204" /> थाना प्रभारी कक्ष में वार्ता करते प्रबंधन व आंदोलनकारी[/caption]

वार्ता में प्रबंधन 10 अक्टूबर तक का मांगा समय

घंटो बाद ईस्ट बसुरिया ओपी में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन व बंद समर्थकों के बीच हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया. वार्ता में कंपनी के साइड इंचार्ज डब्लू आलम ने 10 अक्टूबर तक मांगों को पूरा करने की सहमति दी. इस मौके पर दुर्गा सोरेन सेना के धनबाद जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौबे, प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार झरिया नगर अध्यक्ष और कंपनी की ओर से डब्लू आलम, राम बाबू सिंह उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-goons-beat-up-the-guard-of-cmri-simpher/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सीएमआरआई (सिम्फर) के गार्ड के साथ दबंगों ने की मारपीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही