Search

 
 
 

धनबाद : ओबी डंपिंग के विरोध में आउटसोर्सिंग का काम बंद कराया, प्रदर्शन

 
Jharia : भाकपा माले की झरिया-बलियापुर लोकल कमेटी ने ओबी डंपिंग के विरोध में गुरुवार को साउथ तिसरा और जीनागोड़ा परियोजना में एटीदेव प्रभा आउटसोर्सिंग का काम बंद करा दिया. कार्यकर्ताओं ने परियोना के समक्ष जोरदार प्रदर्शन भी किया. सूचना मिलते ही कंपनी के प्रबंधक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण के कड़े विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. भाकपा माले नेता भजोहरि महतो ने बताया कि बीसीसीएल लोदना एरिया प्रबंधन सुरुंगा मौजा की करीब 100 एकड़ जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर ओबी डंपिंग का काम करवा रहा है. इसके विरोध में कई बार आंदोलन किया गया. उन्होंने बताया कि बलियापुर सीओ ने जमीन की सरकारी अमीन से जांच कराई थी. इसके बाद एटीदेव प्रभा आउटसोर्सिंग, बीसीसीएल लोदना एरिया के महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों पर रैयतों को बिना मुआवजा और नौकरी दिए जमीन पर जबरन कब्जा कर ओबी गिराने का मामला अलकडीहा ओपी में दर्ज कराया है. इसके बावजूद लोदना एरिया महाप्रबंधक ने रैयतों को मुआवजा और नौकरी दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की. ओबी डंपिंग का काम जारी रहने के विरोध में ग्रामीणों को फिर आंदोलन का सहारा लेना पड़ा है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-rs-2-lakh-looted-from-csp-operator-at-revolver-point-in-nimiaghat//">गिरिडीह

: निमियाघाट में रिवॉल्वर की नोक पर सीएसपी संचालक से 2 लाख की लूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही